Ghatsila News: विद्यालय परिसर में पेड़ों की कटाई पर विवाद, जांच की मांग
घाटशिला, जुलाई 13 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। मानुषमुड़िया प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में आकाशिया और पोटाश के कई पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने इसका विरोध करते हुए उपायुक्त और वन विभाग से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना आवश्यक अनुमति के वर्षों पुराने पेड़ काटे गए तथा विद्यालय परिसर के पुराने भवन को भी बिना सूचना गिरा दिया गया। घटना से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि पेड़ विद्यार्थियों को छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते थे। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक छोटा भुगंज टुडू ने बताया कि संबंधित पेड़ सूख चुके थे और नए भवन की छत पर गंदगी फैलाने के साथ कभी भी गिरकर हादसे का कारण बन सकते थे। इसलिए सुरक्षा को दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.