घाटशिला, अक्टूबर 14 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर मध्य विद्यालय और लालसाई मध्य विद्यालय में बुधवार को जगन्नाथपुर स्वास्थ्य केंद्र द्वारा एनीमिया मुक्त भारत के तहत बच्चों को आयरन व फोलिक एसिड की खुराक सेवन कराई गई। इसके साथ ही कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली भी सेवन कराई गई। एएनएम निलम टप्पो ने कहा कि बच्चों में एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। आमतौर पर लंबे समय तक बहुत कम आयरन का सेवन और तेजी से शारीरिक विकास एवं अन्य शारीरिक जरूरतों के कारण बच्चे एनीमिया से ग्रसित हो जाते हैं। एनीमिया ग्रसित बच्चों में रोगाणुओं से संक्रमण की संभावना अधिक होने के कारण उनका शारीरिक, मानसिक एवं तार्किक क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से सभी...