घाटशिला, जुलाई 19 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के काकड़ीशोल में सामाजिक संगठन जोहार भारत फाउंडेशन (वन सुरक्षा महासमिति) की सचिव पद्मश्री जमुना टुडू की अध्यक्षता बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में रक्षा बंधन उत्सव धूमधाम से मनाने और पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा करने का संकल्प लेने का निर्णय लिया गया। ‌बैठक में जमुना टुडू ने कहा कि वन सुरक्षा समितियां और ग्रामीण अपने-अपने क्षेत्र में रक्षाबंधन उत्सव मनायेंगे। पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की रक्षा का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि वन संरक्षण को और प्रभावशाली बनाने के लिए समितियों को सशक्त बनाने की जरूरत है। वनों की रक्षा के लिए ग्रामीणों को जागरूक और उत्साहित करने की जरूरत है। इसके लिए वन सुरक्षा समिति को हर साल वन विभाग कोष उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि वन ...