घाटशिला, अक्टूबर 13 -- Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड अंतर्गत परूलिया पंचायत के लोचनडीह गांव में लगा जलमीनार (छोटा सोलर जलमीनार / चारमीनार) कई महीनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल की भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह जलमीनार पंचायत फंड से वर्ष 2023 में बनाया गया था। लगभग एक साल तक सुचारू रूप से चलने के बाद इसमें से पानी आना बंद हो गया। तब से लेकर अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार बंद होने के कारण उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन एवं पंचायत से जल्द से जल्द जलमीनार की मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...