घाटशिला, जुलाई 10 -- Ghatsila News: गालूडीह, संवाददाता। जिला कल्याण पदाधिकारी सह पंचायतीराज पदाधिकारी शंकराचार्य सामड और घाटशिला की बीडीओ युनिका शर्मा ने गुरुवार को उल्दा पंचायत के विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन जांचना था। उन्होंने सबसे पहले महुलिया लैम्पस में खाद, बीज और ऋण वितरण की जानकारी ली। इसके साथ स्टॉक रजिस्टर, लाभुक सूची और वितरण पंजी की जांच की। इस दौरान उन्होंने लैम्प्स सचिव अरुण कुमार को एक हजार क्विंटल धान उठवाने का निर्देश दिया और चूहे कटे बोरे को ठीक करने की बात कही। इसके साथ ही लैम्पस मरम्मत करने की बात कही। इसके बाद देवली आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार वितरण और वजन-माप का रिकॉर्ड देखा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: उल्दा पंचायत के सरकारी ...