घाटशिला, जुलाई 23 -- Ghatsila News: पोटका। कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने गुरुवार को न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे आरोपी नारायण दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि इनके विरुद्ध लंबे समय से आबकारी अधिनियम से जुड़े मामला में वारंट जारी किया गया है। आरोपी हरिणा पंचायत के बोडडीह निवासी हैं। नारायण दास के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा पूर्व में मामला दर्ज कराया गया था। इसी मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद कोवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...