घाटशिला, अगस्त 24 -- Ghatsila News: गालूडीह। मलेरिया और डेंगू पर प्रहार को रोकने को लेकर दलदली पंचायत में रविवार को जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मुखिया सुजाता हांसदा के नेतृत्व में टाटा स्टील फाउंडेशन और पंचायत की स्वास्थ्य सहिया ने संयुक्त रूप से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं ने महतो बांध, सिरका, गोविंदपुर, ईटामारा सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान टाटा स्टील फाउंडेशन के सदस्यों और स्वास्थ्य सहिया ने लोगों को बचाव के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि घर के आसपास पानी जमा न होने दें। सोते समय रोज मच्छरदानी का प्रयोग करें। नाली और गड्ढों में जला हुआ मोबिल या दवा का छिड़काव करें। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: दलदली पंचायत में मलेरिया-डेंगू से बचाव को लेकर मुखिया के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैली सहिया न...