घाटशिला, अक्टूबर 9 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में रेलवे के अंडरपास के पास मुख्य सड़क पर उभरा गड्ढा दुर्घटना को दावत दे रहा है। पुराना बाजार क्षेत्र में सड़क पर यह गड्ढा विगत कई माह पूर्व से जस का तस है। इसकी मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं हुई है। जबकि विगत 15 सितंबर को हुई नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में सड़क पर उभरे इस गड्ढे को भरने के लिए प्रस्ताव पास हुआ था। ‌ परंतु अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है। इसे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सड़क पर उभरे गड्ढे के कारण अक्सर छोटी मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं किसी बड़ी दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। बारिश होने पर यह गड्ढा पानी से भर जाता है। दुर्गा पूजा को लेकर भी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी ऐसे जन मुद्दों की अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना ...