घाटशिला, नवम्बर 25 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नापोपाड़ा स्थित रासमंच के राधा कृष्ण मंदिर में रासमंच कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार से तीन दिवसीय रास उत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। सुबह में राधा कृष्ण की मूर्ति को स्नान कराया गया। इसके बाद आरती हुई। पुजारी गिरधारी दास ने राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कराई। पूजा करने के लिए पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा को सफल बनाने में कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पतित पावन दास, अध्यक्ष तारकनाथ दास, रंजीत कुमार दास, लिलि दास , निमाई दास, उत्पल पांडा समेत अन्य सदस्य जुटे रहे। पतित पवन दास ने बताया कि शाम को हरि नाम संकीर्तन आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: रासमंच में तीन दिवसीय रास उत्सव शुरू उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को रासमंच परिसर में निर्मित ह...