घाटशिला, अगस्त 30 -- Ghatsila News: घाटशिला। हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से क्षेत्र के विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी दहोगोड़ा निवासी सुशांत भट्टाचार्य उर्फ आनंद भट्टाचार्य को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उनके खेल जीवन और क्षेत्र के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए जगदीश भकत ने कहा कि सुशांत भट्टाचार्य ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर न केवल अपना, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने 1977, 1978 और 1979 के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुशांत भट्टाचार्य ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की 'कॉपर ब्लास्टर' क्लब टीम...