Ghatsila News: राखा माइंस से गालूडीह तक गूंजे भारत माता के जयकारे
घाटशिला, नवम्बर 1 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को रेंज एवं समूह केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जमशेदपुर की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान राखा माइंस से गालूडीह तक विशाल साइकिल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से जवानों और स्थानीय युवाओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और स्वस्थ भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व समूह केंद्र एवं रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. जयदेव केसरी ने किया। साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों, विशेषकर युवाओं को राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करना तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत करना था। रैली के दौरान राष्ट्रभक्ति गीतों और जवानों के जोशीले नारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.