घाटशिला, अगस्त 25 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। जादूगोड़ा के राखा स्थित एक्सेल इंडिया कंपनी प्रबंधन और ठेका मजदूरों के बीच जमशेदपुर स्थित डीएलसी कार्यालय में पूर्व में हुए समझौते को लागू नहीं किए जाने के आरोप को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। समझौते के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने का आरोप लगाते हुए ठेका श्रमिकों ने सोमवार सुबह से काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी।

हड़ताल का प्रभाव मजदूरों की हड़ताल के कारण कंपनी का कामकाज प्रभावित हुआ और कार्य ठप रहने से करोड़ों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। ठेका श्रमिकों का कहना है कि पूर्व में डीएलसी कार्यालय में हुई वार्ता के दौरान उनकी कई मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन समझौते के बिंदुओं को कंपनी प्रबंधन द्वारा लागू नहीं किया जा रहा है। इससे मजदूरों में आक्रोश है। मजदूरों के अनुसार, समझौते में एक...