घाटशिला, नवम्बर 19 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बहुलिया पंचायत अंतर्गत रांगुनिया गांव में 17 नवंबर से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ विधिवत 108 दीप प्रज्वलित कर किया गया। सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का उद्घाटन श्रीबत्स घोष ने दीप प्रज्वलित कर किया। बताया गया कि 17 नवंबर से शुरू हुई यह भागवत कथा 24 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कमल भुइयां, रेवती भुइयां, बलराम पाल,कृष्ण भुइयां, मानस भुइयां, अशोक घोष, गौरांग घोष, जालंधर भुइयां, बीरेन्द्र सेनापति, मृगेंद्र सेनापति, शंकरी सेनापति सहित गांव के सभी ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रा...