Ghatsila News: रविवार को उल्दा गांव में पहाड़ पूजा का आयोजन किया गया
घाटशिला, जुलाई 5 -- Ghatsila News: गालूडीह। घाटशिला प्रखंड के उल्दा गांव में रविवार को पारंपरिक पहाड़ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। भारी बारिश के बावजूद सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों ने एकजुट होकर लाया के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा अच्छी फसल की कामना की।उल्दा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पूजा में शामिल हुए। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार मुर्गा और बकरे की बलि अर्पित की तथा प्रसाद का वितरण किया।शाम छह बजे गांव के मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने नागपुरी, भूमिज और संथाली नृत्य-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। आयोजन की व्यवस्था युवक समिति और महिला समूह ने संभाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.