घाटशिला, अगस्त 27 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षा बंधन शुक्रवार को पूरे घाटशिला अनुमंडल में धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां बहनों को लुभा रही हैं। मऊभंडार के राखी दुकानदार मो. हुसैन ने बताया कि इस बार बाजार में पांच रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। सभी तरह की राखियों की मांग है, लेकिन स्टोन वाली राखी की मांग सबसे अधिक है। इसकी कीमत 250 से 300 रुपये तक है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: रक्षाबंधन पर बाजारों में बढ़ी रंगत, बहनों ने चुन चुनकर खरीदीं राखियांऑनलाइन खरीदारी का प्रभाव उन्होंने बताया कि मोबाइल और ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन से राखी के स्थानीय बाजार पर असर ...