Ghatsila News: रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने मनाई डॉ. रंगनाथन जयंती
घाटशिला, अगस्त 13 -- Ghatsila News: पोटका। पोटका। रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को डॉ. एसआर रंगनाथन की 134वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया गया। लाइब्रेरियन दीपाली मंडल एवं नीरज कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रवींद्रनाथ टैगोर, महात्मा गांधी एवं अरविंद घोष के शैक्षणिक विचारों और व्यक्तित्व पर वक्तव्य प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें नित्या झा प्रथम, सुनील सरदार द्वितीय, राकेश लागुरी तृतीय एवं सलोनी सरदार चौथे स्थान पर रहे। निर्णायक के रूप में डॉ. सुमन लता एवं डॉ. किरण पांडे उपस्थित रहीं। मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सतीश चंद्र ने दिया। यह भी पढ़ें- पुस्तकालय विज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.