Ghatsila News: रंभा कॉलेज में धूमधाम से मना दुर्गोत्सव व डांडिया नृत्य
घाटशिला, अक्टूबर 16 -- Ghatsila News: पोटका संवाददाता। प्रखंड के रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन व रंभा कॉलेज के सामूहिक तत्वावधान में दुर्गोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर ने अपने वक्तव्य में कहा दुर्गा उत्सव में हम सभी माँ दुर्गा के स्त्री रूप की पूजा करते हैं, पर वास्तव में यह पूजा तभी सार्थक और संपूर्ण होगी जब हम अपने आसपास की हर स्त्री के अस्तित्व, शक्ति और सामर्थ्य का सम्मान करेंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमन लता ने मानव शरीर में देवी-देवताओं के वास की बात कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य को माता के नौ रूपों के स्वरूप के अनुसार अपने अंदर ईश्वरीय गुणों का विस्तार करना चाहिए, जिससे समाज में व्याप्त बुराइयां खत्म हो सके। यह भी पढ़ें- Palamu News: ऑक्सफोर्ड स्कूल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.