घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध रंकिनी मंदिर में इन दिनों चोर गिरोह की सक्रियता से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है। मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालु अपनी मोटरसाइकिल मंदिर परिसर में खड़ी कर आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती और पहाड़ी क्षेत्रों का भ्रमण करने चले जाते हैं। इसी दौरान उनकी बाइक चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मंदिर के पुजारियों के अनुसार, बीते एक महीने के दौरान मंदिर परिसर से करीब दो से तीन मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। श्रद्धालु पूजा करने के बाद मंदिर की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में चले जाते हैं। कोई हजारों फीट ऊंची पहाड़ियों पर घूमने जाता है तो कोई आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण करता है। ...