घाटशिला, सितम्बर 21 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत वन विश्रामागार में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष हिन्दु राम हांसदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य समेत संगठनात्मक एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि प्रखंड की दस पंचायतों में एसआईआर के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 30 सितंबर तक बढ़ाया गया है। इस दौरान सूची से बचे योग्य मतदाताओं को दोबारा जोड़ने...