घाटशिला, अक्टूबर 7 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय साकची में जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एसआईआर के तहत बीएलए-2 की नियुक्ति व कार्यों की निगरानी के लिए विधानसभा स्तर पर नियुक्त बीएलए-1 भी उपस्थित थे। बैठक में एसआईआर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों से आवश्यक आंकड़े एवं सूचनाएं निर्धारित समयसीमा में संकलित करने का निर्देश दिया गया। जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि झामुमो एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह सजग और सतर्क है। किसी भी योग्य मतदाता का नाम अनुचित तरीके से कटने नहीं दिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और किसी भी अनियम...