Ghatsila News: यूसील की जमीन पर बढ़ रहा अतिक्रमण, विस्थापितों में आक्रोश
घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील की जमीन पर बगैर अनुमति के अतिक्रमण और अवैध निर्माण का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। ग्राम प्रधान मेघराय सोरेन ने कहा कि यूसील प्रबंधन को सबसे पहले विस्थापित परिवारों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विस्थापितों को न तो पर्याप्त रोजगार मिल रहा है और न ही पुनर्वास की प्रक्रिया संतोषजनक रूप से आगे बढ़ रही है। जिन लोगों ने विकास के लिए अपनी जमीन दी, वही आज अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। मेघराय सोरेन के अनुसार, दूसरी ओर कंपनी की जमीन पर बाहरी लोगों द्वारा अपना हक जताकर कथित रूप से अवैध निर्माण किया जा रहा है और बाद में वहां रोजगार के अवसर भी हासिल किए जा रहे हैं। इससे विस्थापित परिवारों के बीच भारी नाराजगी है。 यह भी पढ़ें- Dhanbad News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.