घाटशिला, अक्टूबर 8 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील जादूगोड़ा अस्पताल में करीब एक सप्ताह से कैंटीन का टेंडर समाप्त होने से भर्ती मरीजों को भोजन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। भोजन के लिए घर पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई मरीजों के परिजन घर से खाना लाकर दे रहे हैं, जबकि जिन मरीजों के घर में कोई मौजूद नहीं है, उन्हें भोजन की व्यवस्था करने में काफी परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि अस्पताल की कैंटीन में भर्ती मरीजों को उनकी बीमारी और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाता है। डॉक्टर मरीज की बीमारी के अनुसार भोजन लेने की सलाह देते हैं। ऐसे में कैंटीन सेवा बंद होने के बाद मरीजों को अपनी सुविधा के अनुसार घर या बाहर से भोजन मंगाकर खाना पड़ रहा है। मरीजों के अनुसार, बीमारी के दौरान समय पर भोजन मिलना बेहद जरूरी है। खासकर ऐसे...