घाटशिला, नवम्बर 7 -- Ghatsila News: गालूडीह। यामिनी कांत बीएड कॉलेज में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत सह दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर गालूडीह थाना के एस.आई अजय बेग उपस्थित थे। अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय बेग ने अपने वक्तव्य में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार, प्रभारी डॉ. पूनम कुमारी तथा प्रबंधन की सदस्या डॉ. कविता महतो ने नशे के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रशिक्षुओं को नशामुक्त भारत अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। यह भी पढ...