घाटशिला, सितम्बर 21 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर फाटक के समीप रहने वाला युवक दीपक सिंह (36) ने शनिवार देर रात अपने घर में गमछा के सहारे पंखा में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर में नहीं था। बगल के दुकानदारों ने खिड़की से लटकती शव देख परिवार वालों को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदा से उतारकर तत्काल अस्पताल ले गई जहां जांचोंपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम के अनुसार गोपालपुर निवासी दल सिंहासन सिंह उर्फ दलू सिंह का इकलौता पुत्र दीपक सिंह पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: फांसी पर लटकता मिला आशा कार्यकत्री के बेटे का शव पिछले दो दिनों से दीपक विक्षिप्त जैसा हरकत कर रहा था। वह रविवार को अपने माता-पिता को मारपीट...