घाटशिला, अक्टूबर 6 -- Ghatsila News: गालूडीह। यामिनी कांत बीएड कॉलेज में सूक्ष्म शिक्षण से सम्बंधित तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष कल्याणी महतो तथा यामिनी कल्याणी महतो कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स के प्राचार्य डॉ आर श्रीकांतन नायर अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यशाला के प्रमुख वक्ता मौके पर कार्यशाला को कॉर्डिनेटर डॉ आशा वर्मा ने सूक्ष्म शिक्षण के सम्बंध में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण का यह अत्यंत आवश्यक भाग है। प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सूक्ष्म शिक्षण की विशेषता पर प्रकाश डाला। डॉ आर श्रीकांतन नायर ने अपने वक्तव्य में कहा कि सूक्ष्म शिक्षण को नवाचार से जोड़ना चाहिए। डॉ कविता महतो ने सूक्ष्म शिक्षण को सहज एवं प्...