घाटशिला, जुलाई 18 -- Ghatsila News: मुसाबनी। प्रभु जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत शुक्रवार को मुसाबनी नंबर वन बाबू लाइन दुर्गा मंडप परिसर स्थित मौसीबाड़ी में भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के पावन महाप्रसाद का भव्य वितरण किया गया। समाजसेवी एवं व्यवसायी विकास गोयल और संजय अग्रवाल के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और महाप्रभु का अन्न भोग ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जी.सी. सतपति ने अन्य अतिथियों के साथ किया। इसके बाद ट्रस्ट के महासचिव दिनेश साव, बी.बी. पटनायक तथा सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए दिनभर श्रद्ध...