घाटशिला, नवम्बर 5 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़, संवाददाता। धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के किसान लगातार हो रही बारिश से परेशान हैं। चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब मुरासु के प्रभाव से हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है, जबकि काटकर सुखाने के लिए रखी गई धान की बालियां भी बारिश में भीग गई हैं। इससे किसानों को फसल के अंकुरित होने और गुणवत्ता खराब होने का डर सता रहा है। पिछले 27 और 28 अक्तूबर को आए चक्रवाती तूफान अर्नब के दौरान हुई बारिश से बगुला, चुकरीपाड़ा समेत कई पंचायतों में फसलों को नुकसान पहुंचा था। प्रभावित किसानों ने किसान मित्रों की सहायता से अंचल कार्यालय एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के कार्यालय में मुआवजे के लिए आवेदन दिया था। प्रखंड कृषि विभाग के अनुसार, 28 अक्तूबर को 28.5 मिलीमीटर, 29 अक्तूबर को 6...