घाटशिला, अगस्त 17 -- Ghatsila News: गालूडीह। राजेंद्र विद्यालय घुटिया में वार्षिक पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित थे। समारोह में बिहार एसोसिएशन के प्रभारी अध्यक्ष एसके सिंह, स्कूल सचिव अमरेश सिन्हा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य खुशबू ठाकुर की उपस्थिति थी। इस समारोह में मुख्य अतिथि सोमेश चंद्र सोरेन ने विद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न उपलब्धियों को लेकर पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें कृष्णा गुप्ता को मैंटिक में 96 प्रतिशत अंक मिलने पर उसे विद्यालय की तरफ से 10 हजार का चेक सहित ट्रॉफी भी प्रदान किया गया। वहीं संदीप पात्र 8 हजार और शुभ नारायण मिश्रा को 6 हजार रुपए प्रदान किये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...