घाटशिला, सितम्बर 20 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के जुड़ी पंचायत के खापरसाई में पंद्रहवीं वित योजना से सौर ऊर्जा संचालित जलमीनार का निर्माण होगा। रविवार को इस योजना का शिलान्यास मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया सुकलाल सरदार ने शिलापट्ट अनावरण कर किया। मौके पर मुखिया सुकलाल सरदार ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर जलमीनार योजना का चयन किया गया है। जलमीनार स्थापित होने से पेयजल समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। एक एक कर पंचायत के सभी गांवों के समस्या का निदान किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड सदस्य सुकमती सरदार, लालटु सरदार,रविंद्र सरदार, पप्पु सरदार, सूरज सरदार, गुमान सरदार, कला सरदार सहित अन्य उपस्थित थे। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...