घाटशिला, सितम्बर 12 -- Ghatsila News: मुसाबनी। उत्तरी बादिया की मुखिया रीना महाली की ओर से शुक्रवार को पंचायत क्षेत्र में व्यापक रूप से सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मुसाबनी नंबर-3 मुख्य बाजार, मुर्गी बाजार, डी एरिया, न्यू कॉलोनी मुख्य सड़क के किनारे जमा कचरा के ढेर को जेसीबी लगाकर हटाया गया। इस अवसर पर खुद मुखिया रीना माली ने बताया कि बाजार क्षेत्र होने के कारण जल्दी-जल्दी कूड़ा का ढेर यहां जमा हो जाता है। क्षेत्र के लोगों द्वारा इसकी सूचना देकर आग्रह किया गया था, इसके आलोक में सफाई अभियान चलाकर व्यापक रूप से सफाई कराई जा रही है। कूड़ा का ढेर के कारण लोगों को परेशानी नहीं हो एवं बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि त्योहार एवं पूजा पाठ का समय भी आ रहा है। गणेश पूजा समीप है। इसी आलोक में यह सफाई अभियान चलाया गया जिसमें जेसीबी और ट...