घाटशिला, अगस्त 13 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के गंगाडीह पंचायत के मुखिया कार्तिक मुर्मू के नाम फर्जी तरीके से वंशावली बनाकर जमीन बेचने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस संबंध में मुखिया कार्तिक मुर्मू ने सीओ निकीता बाला, पोटका व थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव कोवाली से मिलकर लिखित शिकायत कर दोषी नामजदों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। मुखिया संघ पोटका का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पानो सरदार के नेतृत्व में सीओ व थाना प्रभारी से मिलकर फर्जी वंशावली बनाने के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। मामले में मुखिया कार्तिक मुर्मू ने कहा कि गुलाम सरवर (कपाली),मो.अकबर(कपाली) तथा सैरुन निशा (पारडीह) ने मौजा गंगाडीह में स्थित खाता संख्या 234 के प्लोट संख्या 174, 180,व 185 में कुल रकवा 182.50 डिसमिल जमीन मुखिया कार्तिक म...