घाटशिला, नवम्बर 25 -- Ghatsila News: घाटशिला। मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित झारखंड स्टेट लेवल मास्टर्स एथलीट चैंपियनशिप में घाटशिला के सेवानिवृत शिक्षक इन्द्र कुमार राय ने तीन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और तीनों प्रतियोगिता में द्वितिय स्थान हासिल कर सिर्फ घाटशिला का ही नही पुरे राज्य में घाटशिला के नाम को रौशन किया है। जानकारी के अनुसार, जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 एवं 22 नवंबर 2006 को झारखंड स्टेट लेवल मास्टर्स एथलीट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें संतनंद लाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला के अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षक व प्रशिक्षक इंद्र कुमार राय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 60 से 65 वर्ष आयु वर्ग में तीन प्रतियोगिता में हिस्सा लिये थे। जिसमें भाला फेंक, 100 मीटर दौड़ एवं 3 किलोमीटर तेज चलना प्रतिय...