घाटशिला, अगस्त 18 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड कांटाशोल पंचायत के घागदा और मारांगसोंघा गांव लगातार भारी बारिश के कारण कुड़चांग नदी में मंगलवार को उफान आने से गांव के बच्चें स्कूल,कांलेज व ग्राम के आम जनों तक बाहर से संपर्क टुट गया है।बताया जा रहा है कि इन दिनों लगातार मुसलमान बारिश होने एवं पहाड़ों से काफी तेज बहाव आने से कुड़चांग नदी में उफान जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीण व स्कूल के बच्चें,किसान,मजदूर और आम ग्रामीणों का कहना है कि कुड़चांग नदी में पुलिया नहीं बनने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का प्रशासन से मांग है कि घागदा और मारांगसोंघा कुड़चांग नदी में पुलिया का निर्माण किया जाय।जिसे समस्या का समाधान हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...