Ghatsila News: मामुली विवाद को लेकर चले चापड़ में दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
घाटशिला, अक्टूबर 8 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा । जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दिगड़ी गांव में मंगलवार देर शाम आपसी नोकझोंक के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि चापड़ तक निकल आया। इस दौरान चापड़ की छीना-झपटी में दोनों युवकों के घायल होने की सूचना है। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से मामला और अधिक बढ़ने से पहले ही शांत हो गया।बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम दिगड़ी गांव निवासी अमित कैवर्त और पिंटू कैवर्त के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अमित कैवर्त घर से चापड़ लेकर आया और पिंटू पर हमला करने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों के बीच चापड़ को लेकर छीना-झपटी होने लगी, जिसमें दोनों युवकों को चोट लग गई। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों युवकों को अलग किया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.