घाटशिला, सितम्बर 9 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति की ओर से भव्य पूजा आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुजारी लालटू पांडा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया। इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने आगामी आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ किया।समिति के अनुसार इस वर्ष बेलुड़मठ थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। पंडाल में आदिम सभ्यता से लेकर वर्तमान आधुनिक युग तक की झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।षष्ठी की शाम 6:30 बजे पंडाल उद्घाटन एवं मां दुर्गा का आह्वान होगा। सप्तमी को देव नदी से कलश यात्रा, कलश स्थापना एवं पूजा तथा रात 8 ...