Ghatsila News: मानुषमुड़िया में इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 12 लाख के सामान ले जाने का दावा
घाटशिला, सितम्बर 30 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में मंगलवार रात चोरी का मामला सामने आया। दुकान संचालक निगमानंद महापात्र के अनुसार, चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और तार, स्विच, बल्ब समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा सीसीटीवी का सेट-टॉप बॉक्स ले गए।बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने आसपास के दुकानदारों और मुखिया राम मुर्मू को इसकी सूचना दी। इसके बाद मुखिया ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश और एसआई अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।दुकान संचालक ने पुलिस को बताया कि चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है। पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.