घाटशिला, जुलाई 5 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। मानसून के आगमन के साथ ही शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटक घाटशिला पहुंचे। रिमझिम बारिश के बीच बिना समय गंवाए पर्यटक सीधे विभिन्न पर्यटन स्थलों की ओर निकल पड़े। इस दौरान घाटशिला के प्रमुख पर्यटन स्थल बुरुडीह डैम और धारागिरी फॉल में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। बुरुडीह डैम में पर्यटकों ने बहते पानी के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। परिवार और मित्रों के साथ पहुंचे लोगों ने डैम के किनारे घंटों तक सेल्फी ली और यादगार पल कैमरे में कैद किए। वहीं धारागिरी फॉल में भी पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। हालांकि, रिमझिम बारिश के कारण फॉल तक जाने वाली सड़क की स्थिति खराब होने से पर्यटकों को वहां पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश के बीच कान्हाईश्वर पहाड़ पू...