घाटशिला, जुलाई 24 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। प्रखंड के मानपुर गांव को जोड़ने वाली सभी सड़कें जर्जर हो गई हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को बैठक कर अविलंब सड़क निर्माण की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मानपुर गांव अंग्रेजों के जमाने से शिक्षा व स्वास्थ्य का केंद्र रहा है। यहां कक्षा प्रथम से इंटर तक स्कूल, पोस्ट ऑफिस, पंचायत भवन और 3-3 आंगनबाड़ी हैं। कोवाली, कालिकापुर का मुख्य मार्ग भी यहीं से गुजरता है। दाबांकी, कमलपुर, दिगरसाई, गोबरागोड़ा और मातकमडीह से मानपुर आने वाली सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। इस जर्जर सड़क से रोज हजारों छात्र, मजदूर और मरीज प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: पोटका के मानपुर में जर्जर सड़कों से त्रस्त ग्रामीण, आंदोलन की दी चेतावनी एंबुल...