Ghatsila News: माता जगधात्री की पूजा में सुख-शांति की कामना
घाटशिला, नवम्बर 20 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के घोटीडूबा में आयोजित सुप्रसिद्ध मां जगधात्री पूजा के शुभ अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी आयोजक कंचन कर के आमंत्रण पर पूजा समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर कुणाल षड़ंगी ने मां जगधात्री के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका और क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मां जगधात्री से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और आपसी सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की। पूजा के अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कुणाल षड़ंगी ने उपस्थित लोगों से मुलाकात की और पूजा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उनके साथ घाटशिला प्रखंड अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.