Ghatsila News: माटीहाना - चाकुलिया सड़क पर अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,सड़क किनारे खेतों में जा घुसा ट्रेलर
घाटशिला, जुलाई 21 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा।माटीहाना - चाकुलिया मुख्य सड़क चंद्रपुर चौक के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में आवश्यक कार्य से बहरागोड़ा जा रहे मानुषमुड़िया गांव निवासी बाइक सवार सुरेश दास को सामने से आ रहे एक लोहा-मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में सुरेश दास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर इतनी तेज थी कि अनियंत्रित ट्रेलर भी सड़क किनारे कीचड़ में जा घुसा। इस घटना से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उनकी सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को आपातकालीन इलाज के लिए बहरागोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलते ही बरसोल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.