घाटशिला, नवम्बर 15 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना स्थित एनएच-49 के डायवर्जन पर शनिवार देर रात धान लदे ट्रक और खाली ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसका चालक नीचे दब गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रबी होनहागा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा धान लदा मालवाहक ट्रक (डब्ल्यूबी 33 एफ 2982) ओडिशा की ओर जाने के लिए यू-टर्न ले रहे खाली ट्रेलर (एनएल 08 डी 7288) से टकरा गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल बहरागोड़ा पुलिस को सूचना दी।ट्रक के नीचे दबे चालक को निकालने के लिए थाना प्रभारी, पुलिसकर्मियों और स्थानीय मजदूरों ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर...