घाटशिला, नवम्बर 29 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के वन विश्रामागार में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं प्रखंड के मांझी बाबाओं को सम्मानित कर पेसा कानून पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पेसा कानून के तहत ग्रामसभा के अधिकारों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षक फागु राम हांसदा एवं शंकर सिंह माहली ने विभिन्न गांवों से आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और माझी बाबाओं को पेसा कानून के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में ग्रामसभा की बैठक पारंपरिक माझी बाबा की अध्यक्षता में आयोजित होती है। इसमें प्रत्येक परिवार की भागीदारी तथा महिलाओं की एक तिहाई उपस्थिति अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पेशा कानून से जल, जंगल और जमीन की रक्षा : शिव कुमार भगत ग्रामसभा ...