घाटशिला, जुलाई 17 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार में मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष तीसरी बार दुर्गा पूजा आयोजित करेगी। गुरुवार को मां भवानी दुर्गा पूजा पंडाल स्थल में पंडाल निर्माण के लिए खूंटी पूजन हुआ। पश्चिम बंगाल स्थित गिधनी के पुजारी कौशिक षाड़ंगी ने पूजा अर्चना कर खूंटी की पूजा की। समिति के सचिव रवि तिवारी ने बताया कि इस वर्ष वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर की आकृति का पंडाल निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भव्य तरीके से शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा अर्चना होगी। खूंटी पूजन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष शिव मंगल सिंह,राजेंद्र पांडे, वीरेंद्र तिवारी, लक्ष्मी नारायण दास,गंगा नारायण दास,मुरारी सिंह,वार्ड मेंबर मौसमी मल्लिक, विक्रम सिंह,राजीव महतो, संजय पासवान,नील दास,पापून दास...