घाटशिला, जुलाई 26 -- Ghatsila News: गालूडीह। किसानों की सिंचाई समस्या को दूर करने के लिए सिंचाई विभाग ने ओआर-28 से महुलिया वितरणी तक नहर की मरम्मत के लिए Rs.2 करोड़ की योजना स्वीकृत की है। कार्य का जिम्मा उत्तम राज एंड अभिषेक कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। योजना के तहत करीब 10.5 किलोमीटर लंबी नहर की लाइनिंग की मरम्मत, सिल्ट की सफाई और नए स्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा।जेई सागर कुमार ने बताया कि टूटी हुई कंक्रीट लाइनिंग को दुरुस्त कर पानी का रिसाव रोका जाएगा। साथ ही नहर में जमी गाद हटाकर जल प्रवाह सुचारु किया जाएगा तथा किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नए आउटलेट, क्रॉस रेगुलेटर और पुलिया बनाए जाएंगे।इस नहर से गुडाझोर से महुलिया तक हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी। कार्यपालक अभियंता दीपक कुजूर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी ह...