घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: गालूडीह । महुलिया पंचायत के लिए स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को पंचायत मुख्यालय में नहीं बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि महुलिया में सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद पीएचसी को उल्दा पंचायत में बनाया गया है। वहीं, उल्दा से करीब दो किलोमीटर दूर दाड़िसाई एनएच पर भी एक नया पीएचसी संचालित है।ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत के केंद्र में स्वास्थ्य केंद्र होने से सभी गांवों के लोगों को अपेक्षाकृत समान दूरी पर चिकित्सा सुविधा मिलती। महुलिया पंचायत की आबादी करीब 10 हजार है और इसमें महुलिया, धातकीडीह, बोधपुर, घीकुली, डांगापाड़ा और पाटमहुलिया समेत कई गांव शामिल हैं। पीएचसी दूर होने से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।ग्रामीणों...