घाटशिला, जुलाई 28 -- Ghatsila News: घाटशिला। सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व में मऊभंडार स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट को जल्द चालू करने, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और ठेका मजदूरों के हितों की रक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू की ओर से एचसीएल प्रबंधन को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मऊभंडार स्मेल्टर प्लांट को अविलंब पुनः चालू करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई है। साथ ही प्लांट की डीपीआर और फिजिबिलिटी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई? मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि प्लांट लंबे समय से ब...