घाटशिला, जुलाई 30 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। मऊभंडार टाउनशिप की मूलभूत समस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर भाजपा घाटशिला मंडल ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल)-इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी), मऊभंडार के कार्यपालक निदेशक सह यूनिट हेड को मांग पत्र सौंपा। भाजपा ने टाउनशिप में पेयजल, बिजली, सड़क, नाली, स्वास्थ्य एवं पार्कों की बदहाल स्थिति को लेकर कंपनी प्रबंधन से तत्काल पहल करने की मांग की। भाजपा घाटशिला मंडल ने कहा कि मऊभंडार टाउनशिप एचसीएल-आईसीसी की पहचान रही है। यहां कंपनी के कर्मचारियों के साथ उनके परिवार व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक रहते हैं। मंडल ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों से टाउनशिप की आधारभूत सुविधाओं एवं रख-रखाव की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। मांगपत्र में टाउनशिप की साफ-सफ...