घाटशिला, अक्टूबर 30 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। मत्स्य विभाग ने गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया स्थित सारंगी बांध में रोहू, कतला और ग्रासकाप मछली के 85 हजार जीरा छोड़े गये। मौके पर मुखिया विधान चंद्र मांडी व वार्ड सदस्य खेला राम मांडी ने बताया कि सरकार द्वारा गठित मत्स्यजीवी सहयोग समिति को आर्थिक दृष्टि से मजबूत करने के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराया जा रहा है। मुखिया ने मत्स्य समिति को निर्देश दिया कि मछलियों के जीरा की देखभाल सही तरह से करें। मौके पर ग्राम प्रधान सीता राम मांडी,दशरथ बास्के, कुंवर लाल हांसदा, संजीव दे, खेलाराम मांडी, दुर्गा प्रशाद हांसदा आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मत्स्य पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं:अग्रवाल यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: नकटी जलाशय में 1.70 लाख मछली के ...