घाटशिला, सितम्बर 1 -- Ghatsila News: घाटशिला। भारी बारिश के बावजूद घाटशिला प्रखंड की बड़ाजुड़ी पंचायत में सोमवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर शिविर आयोजित हुआ, जिसमें काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस शिविर में सुबह से ही हो रही बारिश में लोग भींगकर लाइसेंस बनाने के लिए कतार में खड़े थे। इस दौरान करीब 200 लाभुकों को लर्निंग लाइसेंस बनाकर दिया गया। हालांकि, शिविर में पहुंचे लोगों को पंचायत भवन का जगह छोटा होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस शिविर में विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, पंचायत की मुखिया रायश्री सामद, पंसस छाया रानी साव मौजूद होकर सभी लाभुकों के बीच लर्निंग लाइसेंस का प्रमाण पत्र वितरित किया। जानकारी के अनुसार, पहले यह घोषणा की गई थी कि बड़ाजुड़ी पंचायत भवन में दामपाड़ा 60 मौ...