घाटशिला, सितम्बर 22 -- Ghatsila News: घाटशिला। विश्व शांति दिवस के मौके पर सोमवार को ताम्र प्रतिभा मैदान मऊभंडार में भारतीय जनता उन्नयन समिति के तत्वावधान में एक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष साधु चरण पाल ने कहा कि विश्व शांति दिवस के मौके पर उनकी समिति द्वारा पहल की गई है। मानव श्रृंखला से पूर्व शांति से संबंधित एक शपथ भी सभी लोगों ने ली। मौके पर प्रोफेसर मित्रेश्वर ने कहा कि यूनाइटेड नेशन का निर्माण शांति की स्थापना के लिए हुआ था, लेकिन युद्ध नहीं रुका,सभी को यह तय करना पड़ेगा कि युद्ध जैसी विभिषिका को कैसे रोका जाए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित जैसे-जैसे युग बदला मनुष्य ने पशुता की ओर कदम बढ़ाए, हर बार इंसानियत हारी है। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष असित सिंह सरदार ने कहा...